राष्ट्ररक्षक सप्ताह की शुरूआत पर भूजल बचाओ आन्दोलन आज

 

मथुरा,

      भूजल बचाओ आन्दोलन की पाँचवीं वर्षगांठ पर डॉ0 रमेश चन्द्र शर्मा स्मारक शोध एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार अपरान्ह 2.00 बजे विश्रामघाट क्षेत्र में राष्ट्ररक्षक सप्ताह की प्रथम वर्षगांठ से शुरूआत होगी। यह जानकारी संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं भूजल बचाओ आन्दोलन समेत के राष्ट्ररक्षक सप्ताह के सूत्रधार डॉ0 सुरेश चन्द्र शर्मा ने दी। डॉ0 शर्मा ने समस्त बुद्धिजीवियों समेत जागरूक नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। बताया कि विगत वर्ष भूजल बचाओ, यमुना मुक्ति समेत इन्दिरा गांधी के बलिदान और सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस की साप्ताहिक अवस्थिति के चलते 25 से 31 अक्टूबर के बीच राष्ट्ररक्षक सप्ताह मनाने का संकल्प उठाया गया था।

 

Comments