गांधी
वस्त्र विसर्जन की शताब्दी पर आयोजन आज
मथुरा,
महात्मा गांधी द्वारा वस्त्र विसर्जन की
शताब्दी पर डॉ0 रमेश चन्द्र शर्मा स्मारक शोध एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में 9
नवम्बर मंगलवार को चौकी बाग बहादुर क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यह
जानकारी संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं गांधी वस्त्र विसर्जन के पुनर्खोजी डॉ0
सुरेश चन्द्र शर्मा ने दी। डॉ0 शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी का वह रूप -स्वरूप
जिससे आज विश्व परिचित है, उसकी शुरूआत मथुरा से वर्ष 1921 के नवम्बर माह में
पण्डित मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता में आयोजित दिल्ली पॉलिटिकल कांफ्रेंस में परिचित
हुई थी। महात्मा गांधी ने उसी समय अपने वस्त्रों का सदा के लिए विसर्जन किया
था।
Comments
Post a Comment