विश्व हिन्दी दिवस विरोधी प्रदर्शन 10 को

 



मथुरा,
     63 वर्षाें के अनवरत संघर्ष के बाद भारतरत्न महामना मदनमोहन मालवीय के हाथों 18 अप्रैल 1900 के ऐतिहासिक दिन उत्तर प्रदेश में सरकारी कामकाज में समादृत हिन्दी के समर्थन एवं वर्ष 2006 से जबरन लागू गैर ऐतिहासिक दिवस 10 जनवरीय विश्व हिन्दी दिवस के विरोध में डॉ0 रमेश चन्द्र शर्मा स्मारक शोध एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में नये वर्ष 2022 की 10 जनवरी को नई दिल्ली के जन्तर-मन्तर क्षेत्र में प्रातः 11.00 से 2.00 के मध्य धरना प्रदर्शन किया जायेगा।  
संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं 18 अप्रैली विश्व हिन्दी दिवसीय आन्दोलन के सूत्रधार डॉ0 सुरेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन पश्चात् प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन में 18 अप्रैली विश्व हिन्दी समेत हरियाणा के बिसरे हिन्दी आन्दोलन पर स्मारक की माँग की जायेगी।
डॉ0 शर्मा ने समस्त हिन्दी सेवियों से धरना- प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है। 

Comments