मथुरा,
केन्द्रीय सरकार द्वारा 14 जनवरी तक नई दिल्ली के जन्तर-मन्तर क्षेत्र में प्रतिबन्धित धरना-प्रदर्शन के चलते डॉ0 रमेश चन्द्र शर्मा स्मारक शोध एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में प्रस्तावित 10 जनवरीय विश्व हिन्दी दिवस विरोधी धरना-प्रदर्शन 10 जनवरी को गणेश धाम कॉलोनी क्षेत्र स्थित संस्थान परिसर में किया जायेगा।
यह जानकारी संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं 18 अप्रैली विश्व हिन्दी दिवसीय आन्दोलन के प्रवर्तक व सूत्रधार डॉ0 सुरेश चन्द्र शर्मा ने उपायुक्त दिल्ली पुलिस, संसद मार्ग नई दिल्ली कार्यालय द्वारा निर्गत आदेशानुसार दी।
डॉ0 शर्मा ने बताया कि धरना -प्रदर्शन पश्चात् जिलाधिकारी मथुरा के माध्यम से प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जायेगा।
डॉ0 शर्मा ने समस्त हिन्दी सेवियों से धरना-प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की।
Comments
Post a Comment