गांधी यादगार 9 को


मथुरा,

      रौलट विरोध के चलते भारत में पहली बार 9 अप्रैल 1919 की रात मथुरा में गिरफ्तार महात्मा गांधी डॉ0 रमेश चन्द्र शर्मा स्मारक शोध एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में प्रस्थापित रौलट विरोधी गांधी सप्ताह के तीसरे वर्ष जंक्शन रेलवे स्टेशन क्षेत्र के प्लेटफार्म नं0 2 पर प्रस्तावित रौलट विरोधी गांधी सप्ताह कार्यक्रम में याद किये जायेंगे।



यह जानकारी संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं मथुरा में रौलट विरोधी गांधी सप्ताह के सूत्रधार डॉ0 सुरेश चन्द्र शर्मा ने दी। डॉ0 शर्मा ने समस्त बुद्धिजीवियों समेत रेल प्रशासन से आयोजन में सहयोग करने की अपील की।

Comments